19 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट, वारदात के 2 घंटे के भीतर आरोपी लक्ष्मी गिरफ्तार, आपसी विवाद की आशंका
A 19-year-old man was killed in a fatal knife attack; the accused, Lakshmi, was arrested within two hours of the incident. A personal dispute is suspected to be the motive.
दुर्ग : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के बॉम्बे आवास, उरला में गुरुवार देर रात चाकूबाजी की घटना में 19 साल के शिवा सोनी की मौत हो गई. युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था. वारदात की खबर मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे के भीतर आरोपी लक्ष्मी कुमार सारथी को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब 8 बजे बांबे आवास उरला में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास आरोपी लक्ष्मी कुमार सारथी ने बांबे आवास उरला निवासी शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल शिवा को फौरन गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया.
वारदात की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का जुर्म दर्ज किया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक वारदात के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि विवाद की असल वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
आरोपी
लक्ष्मी नारायण सारथी उम्र 20 साल निवासी हरना बांधा, जिला दुर्ग
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



