गणेश पंडाल से लापता हुआ लड़का, अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Boy missing from Ganesh pandal, kidnapped, raped and then killed, three accused including a minor arrested
रायपुर/तिल्दा नेवरा : रायपुर पुलिस ने तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 2 आरोपियों और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 अगस्त 2025 को उसका नाबालिग बेटा रात 8 बजे गणेश पण्डाल देखने जा रहा हूं बोलकर घर से गया. जो घर वापस नही आया है. इस रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इसी दौरान 6 सितम्बर 2025 को प्रार्थी के बेटे का शव ग्राम कोटा स्थित बड़े तालाब के पास संदिग्ध हालत में मिला. पहली नजर में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करना मालूम होने पर थाना तिल्दा नेवरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 373/2025 धारा 137(2), 103(1) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
कत्ल की वारदात को डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम यूनित और थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को अज्ञात आरेापी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के बारे में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया टीम के सदसयों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर भी लगाये गये थे.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को विजय धीरज के साथ मृतक प्रार्थी के बेटे को आख़री बार गणेश पंडाल के पास जाते देखे जाने की खबर मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विजय धीरज की पतासाजी कर पकड़कर घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी कुलदीप बंजारे और एक नाबालिग बालक के साथ मिलकर उक्त प्रार्थी के बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मामले में शामिल आरोपी कुलदीप बंजारे और नाबालिग बालक की पतासाजी कर पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपी विजय धीरज द्वारा प्रार्थी के बेटे के साथ अनाचार करना और उसके बेटे द्वारा लोगों को बताने के डर से अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी कत्ल करना बताया गया.
जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामले में थाना तिल्दा नेवरा में धारा 140(4), 61(2)(क) बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 04 जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया है.
गिरफ्तार
01. विजय धीरज कुमार पिता बिरझू राम धीरज उम्र 24 साल निवासी ग्राम कोटा सतनामी पारा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
02. कुलदीप बंजारे पिता जगतारण बंजारे उम्र 23 साल निवासी सतनामी पारा ग्राम कोटा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
03. एक नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



