बस चालक ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, मौके पर ही मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, इलाके में शोक का माहौल
Bus driver doused himself with kerosene and set himself on fire, dying instantly. Two children lost their father, and the area was in mourning.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां कच्चे माइंस में काम करने वाले एक बस चालक ने अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. आग की लपटों में घिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है. यह दर्दनाक घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से कांकेर जिले का रहने वाला मृतक मिथलेश साहू दो बच्चों का पिता था और पिछले कई सालों से कच्चे माइंस में बस चालक के रूप में कार्यरत था. उसका काम रोजाना खदान क्षेत्र से कर्मचारियों को लाने-ले जाने का था. मिथलेश अपने घर पर अकेला था. अचानक उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो फौरन घर की तरफ़ दौड़े। लेकिन तब तक मिथलेश पूरी तरह जल चुका था. परिवार के अन्य सदस्य जब पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
खबर मिलने के बाद दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला खुदकुशी का मालूम हो रहा है. हालांकि अभी खुदकुशी के पीछे का कारण साफनहीं है. मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ जारी है. परिजनों के मुताबिक मिथलेश पिछले कुछ दिनों से तनाव में था, लेकिन उसने कभी खुलकर अपनी परेशानी साझा नहीं की, उसकी पत्नी और बच्चे इस हादसे के बाद सदमे में हैं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या घटना के पीछे आर्थिक परेशानी, पारिवारिक विवाद या कार्यस्थल से जुड़ा दबाव कोई कारण था. स्थानीय लोगों ने बताया कि मिथलेश साहू एक शांत स्वभाव और मेहनती व्यक्ति था. उसकी अचानक हुई मौत से पूरा इलाका शोक में है. ग्रामीणों और सहकर्मियों ने कहा कि मिथलेश का यह कदम सभी के लिए बेहद चौंकाने वाला है. घटना के बाद दल्लीराजहरा क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने कहा कि अगर जांच में किसी तरह का उकसाने या प्रताड़ना का मामला सामने आता है तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



