स्कूल के पास शराब पीकर झूम रहा प्रधान पाठक, छात्र संभालते रहे, जमीन पर गिरा, वीडियो जमकर वायरल, सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग
The head teacher was drunk and dancing near the school; students managed to hold him, but he fell to the ground. The video went viral, and the education department was under scrutiny.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां शिक्षक, जो बच्चों के भविष्य के निर्माता कहलाते हैं. वही अब अनुशासन और जिम्मेदारी की सीमाएं तोड़ते नजर आ रहे हैं. प्रधान पाठक आए दिन शराब के नशे में स्कूल आता है. गांव के लोगों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई है. मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम नेवारी स्थित प्राथमिक स्कूल में हितेंद्र तिवारी प्रधान पाठक है.
मिली जानकारी के मुताबिक धनगंवा संकुल के ग्राम पंचायत नेवारी में शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे. हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. स्कूल के मासूम बच्चे उन्हें उठाने की कोशिश करते दिखे. लेकिन शिक्षक वहीं जमीन पर गिर पड़े. यह पूरा नजारा एक ग्रामीण ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानपाठक के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें की गईं. लेकिन न तो संकुल समन्वयक ने कार्रवाई की और न ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कोई कदम उठाया।घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने तत्काल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन से मुलाकात कर शिकायत की है. शिक्षा विभाग की लापरवाही अब सवालों के घेरे में है. क्योंकि जब शिक्षक ही नशे में स्कूल आएंगे। तो बच्चों को संस्कार कौन सिखाएगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



