रायपुर में कारोबारी का मर्डर, पत्नी से अवैध संबंध के शक में किराएदार ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी  गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Businessman murdered in Raipur; tenant strangles him to death over suspicion of an illicit relationship with his wife; accused arrested, police investigating.

रायपुर में कारोबारी का मर्डर, पत्नी से अवैध संबंध के शक में किराएदार ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी  गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के थाना राखी क्षेत्र के ग्राम गनोद में हत्या का मामला सामने आया है. वेद राम साहू उम्र 45 उम्र साल की हत्या उसके ही किराएदार पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू ने कथित रूप से गला दबाकर की है. टना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक वेद राम साहू ग्राम गनोद में रहते थे. आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उनके यहां किराए पर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करता था. मृतक को आरोपी और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का शक था. जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने कथित रूप से वेद राम साहू की हत्या कर दी. घटना की खबर मिलने के बाद थाना राखी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
विवाद के बाद हत्या का आरोप
मृतक वेद राम साहू आरोपी पुरुषोत्तम धीवर पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने का शक करता था. इसी बात को लेकर वह आरोपी से अक्सर गाली-गलौज और विवाद करता था. घटना के दौरान विवाद बढ़ गया. जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर वेद राम साहू का गला दबा दिया. इससे उनकी मौत हो गई.
आरोपी पुलिस हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लिया है. आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू पिता नरेंद्र कुमार धीवर उम्र 25 साल निवासी ग्राम धमनी, भाटापारा वार्ड नंबर 2, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की वारदात किन हालात में हुई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं.
पुलिस जुटा रही सबूत
थाना राखी पुलिस ने मामले में जांच आगे बढ़ा दी है. घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद घटना की पूरी स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी.
आरोपी
पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू पिता नरेंद्र कुमार धीवर उम्र 25 साल
मूल निवासी- ग्राम धमनी भाटापारा (वार्ड नंबर 2), थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?