9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, प्रबंधन ने बच्चे की काटी टीसी, कहा-अंधेरे में बैठकर बनाता था डरावनी आकृतियां, बाल आयोग ने प्रिंसिपल से मांगा जवाब

Class 9 student accused of black magic; school issues transfer certificate, alleging he used to sit in the dark creating scary shapes; Child Rights Commission seeks explanation from the principal.

9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, प्रबंधन ने बच्चे की काटी टीसी, कहा-अंधेरे में बैठकर बनाता था डरावनी आकृतियां, बाल आयोग ने प्रिंसिपल से मांगा जवाब

रायपुर : सड्डू स्थित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय से चौकाने और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. प्रयास आवसीय विद्यालय प्रबंधन ने 9वीं में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र पर गंभीर आरोप लगाकर उसे स्कूल से निकाल दिया. इतना ही नहीं प्रबंधन ने बालक के परिजनों को बुलाकर बच्चे की टीसी थमा दी. यह मामला सड्डू स्थित आवासीय विद्यालय का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सड्डू स्थित आवासीय विद्यालय के स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि 9वीं में पढ़ने वाला छात्र आधी रात को उठकर हाॅस्टल के कमरे में तांत्रिक क्रिया करता था. प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि बच्चा अंधेरे में डरावनी आकृतियां बनाता था. बच्चे की हरकतों से वहां रहने वाले अन्य छात्र काफी डरे हुए थे. जिसके बाद बच्चे की काउंसलिंग कराई गई थी. प्रबंधन ने काउंसलिंग के बाद बच्चे के परिजनों को बुलाकर टीसी सौंप दिया. बच्चे को स्कूल से निकाले जाने के बाद परिजनों ने अब इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री शिकायत सेल में आवेदन देकर जांच की मांग की हैं.
आयोग ने लिया संज्ञान
इधर, जैसे ही यह मामला सामने आया तो बाल आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रबंधन को बच्चे की पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही विद्यालय के प्रिंसिपल और अधीक्षक से 3 दिन के अंदर जवाब मांगा हैं.
बाल आयोग की अध्यक्ष डाॅ वर्णिका शर्मा ने कहा कि परिजनों की शिकायत को संज्ञान लिया गया हैं. छात्र की पढ़ाई किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होगी. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायपुर को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रयास विद्यालय के अधीक्षक का बयान आया सामने
वहीं, विद्यालय के अधीक्षक आशीष पाण्डेय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 9 वीं के छात्र के खिलाफ विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य बिच्चों ने शिकायत की थी. रात में छात्र अपने कमरे में उठकर अजीबोगरीब बिहेवियर करता था. विद्यालय के बच्चे उसकी हरकतों से काफी डरे हुए थे. गुरूवार को बच्चे के परिजनों को स्कूल बुलाया गया था, जिसके बाद परिजनों ने खुद ही बालक की टीसी मांगी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?