जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान, जुए फड़ पर कई जगह छापामारी, ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 52 परियों का मजा ले रहे 11 जुआरी गिरफ्तार
Campaign against gambling and betting, raids on gambling dens at several places, police team arrives disguised as wedding guests in tractor, 11 gamblers enjoying 52 fairs arrested
धमतरी : धमतरी जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारा. पुलिस ने मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि उक्त स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं. खबर के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके पर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया. इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, नगद 3,216 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए. जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 83,216 रुपये आंकी गई है.
पहली कार्रवाई
विंध्यवासिनी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के पास सुल्ताना बेगम (53 वर्ष), निवासी रामबाग को अंकों के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया. आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, मोबाइल फोन (कीमत लगभग 4,000 रुपये) एवं 1,050 रुपये नगद जब्त किए गए.
दूसरी कार्रवाई
रामबाग सब्जी मार्केट में अकबर अली (38 वर्ष), निवासी रामपुर वार्ड को सट्टा पट्टी के जरिए जुआ संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया. उसके पास से सट्टा पर्ची, डॉट पेन, मोबाइल (कीमत करीब 5,000 रुपये) एवं 2,250 रुपये नगद जब्त किए गए.
तीसरी कार्रवाई
आमातालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम के पास आयुष वाघवानी (22 वर्ष), निवासी सुंदरगंज वार्ड को मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया. आरोपी के पास से एक आईफोन (कीमत करीब 1 लाख रुपये) एवं 1,200 रुपये नगद जब्त किए गए.
इस मामलों में गिरफ्तार आरोपियों में लक्की सिंग भुराणी (20), पवन साहू (50), आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा (25), शेख आसिफ (52) और अफसर खान (54) शामिल हैं. सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, आठ जुआरी गिरफ्तार
सक्ती : सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फगुरम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने कानाकोट खार नहर के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि 3 आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि ग्राम कानाकोट खार नहर किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं. इस खबर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में फगुरम चौकी प्रभारी अनवर अली और साइबर सेल सक्ती की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की.
पुलिस की अचानक दबिश से जुआरियों में हड़कंप मच गया. मौके से 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया. पुलिस ने इनके पास से 26,000 कैश, मोबाइल 7 नग (कीमत करीब 1 लाख रुपये) और घटनास्थल पर लावारिस दो लग्जरी कारें (कीमत करीब 30 लाख रुपये) जब्त किया है.
पकड़े गए आरोपी सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फरार 3 आरोपियों की तलाश जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार साहू (मिरचीद), शिवम साहू (नगरदा), संजय साहू (देवरहा), भेषज किशोर साहू (पोरथा), देवेन्द्र साहू (चांटीपाली), विरेन्द्र कुर्रे (लवसरा), राकेश कुमार सान्डे (झालरौन्दा), दीपक कुमार चन्द्रा (झालरौन्दा) शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



