प्यार के नाम पर धोखा, शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर विवाह से इंकार, दुष्कर्म का आरोपी डोलेश्वर गिरफ्तार
Cheating in the name of love, physical relationship with a girl on the pretext of marriage, refusal to marry when she became pregnant, accused of rape Doleshwar arrested.
कोण्डागांव : मर्दापाल थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. युवती शारीरिक संबंधों के चलते युवती गर्भवती हो गई. जिसके बाद आरोपी डोलेश्वर कोर्राम ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. ठगी और शोषण का शिकार हुई युवती ने हिम्मत जुटाकर थाना मर्दापाल में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी आरोपी डोलेश्वर कोर्राम ने पहले युवती से दोस्ती की. फिर प्रेम का इजहार करते हुए उसे शादी का भरोसा दिलाया. भरोसे में लेकर उसने युवती के साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए. बड़े कुरूषनार निवासी आरोपी डोलेश्वर कोर्राम ने पीड़िता से शादी का वादा किया, लेकिन गर्भवती होने पर वह अपने वादे से मुकर गया. इसके बाद पीड़िता ने 13 मार्च 2026 को मर्दापाल थाने में शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्दापाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मार्च की सुबह आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरोपी डोलेश्वर कोर्राम के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



