ओवरटेक के चक्कर में यात्री बस में घुसा तेज रफ्तार बाइक सवार युवक, मौके पर ही मौत, हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार
While trying to overtake, a young man riding a high speed bike collided with a passenger bus, died on the spot, bus driver absconded after the accident
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और कीमती जान ले ली. ओवरटेक के चक्कर में युवक की मौत हो गई, यहां नेशनल हाईवे 30 पर लखनपुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में युवक मौके पर ही मौत हो गई. वही इस हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लखनपुरी गांव के पास हुई बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे का लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना सतर्कता के तेज रफ्तार से ओवरटेक करने की कोशिश करता है और सामने से आ रही यात्री बस से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV फुटेज ने हादसे की भयावहता को सबके सामने ला दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार खुद की गलती से बस के सामने जाकर सीधे टकरा गया
स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस और एंबुलेंस को दी. कांकेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कानापोड निवासी छम्मन तिवारी उम्र 19 साल ने तेज गति से चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान उसकी बाइक बस से टकरा गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद बाइक सवार बस के आगे वाले पहिए में फंस गया और बस युवक को करीब 15 मीटर तक घसीटते आगे चली गई. ड्राइवर बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भेजवाकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



