शादी का झांसा देकर किया अगवा, सात महीने तक बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी रोशन कुमार हैदराबाद से गिरफ्तार, नाबालिग लड़की सकुशल बरामद
Kidnapped on the pretext of marriage, forced into sexual relations for seven months, accused Roshan Kumar arrested from Hyderabad, minor girl recovered safely
बलौदाबाजार/कसडोल : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की कसडोल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब सात महीने पहले गायब हुई एक नाबालिग लड़की को हैदराबाद से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया. जिसने बालिका को शादी का झांसा देकर अगवा किया था और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मौहाभाठा ठाकुरदिया निवासी आरोपी रोशन कुमार तूरी उम्र 19 साल ने 8 सितंबर 2025 की रात को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. बालिका के पिता की शिकायत पर कसडोल पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में पुलिस की टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी थी.
इस मामले की जांच के दौरान कसडोल पुलिस ने तकनीकी सबूतों और कॉल डेटा का विश्लेषण किया. जिससे पता चला कि आरोपी बालिका को लेकर हैदराबाद में छिपा हुआ है. खबर की तस्दीक होते ही कसडोल पुलिस की एक विशेष टीम हैदराबाद भेजी गई। टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी रोशन कुमार को धर दबोचा और उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया.
बालिका ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर भगाया था और हैदराबाद ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(1) और पाक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 व 6 जोड़ते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



