कंपनी के मजदूरों ने बाप-बेटे को गेट बंदकर पीटा, जान से मारने की कोशिश, हाफ मर्डर मामलें में पुलिस ने 8 आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा जेल

Company workers beat a father and son after locking the gate, attempting to kill them. Police arrested eight accused in the half-murder case and sent them to jail.

कंपनी के मजदूरों ने बाप-बेटे को गेट बंदकर पीटा, जान से मारने की कोशिश, हाफ मर्डर मामलें में पुलिस ने 8 आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : औद्योगिक क्षेत्र किरोड़ीमल नगर के वार्ड नम्बर 9 में मजदूरी के लिए दबाव बनाने को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. गैलवे कंपनी के लिए काम करने वाले बाहरी मजदूरों ने स्थानीय निवासी गोविंद राम नेताम उम्र 45 साल और उनके बेटे छवि नेताम पर महाराजा गेट बंद कर जानलेवा हमला कर दिया. इस गंभीर मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की है और घटना में शामिल सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित गोविंद राम नेताम का बेटा छवि नेताम घबराया हुआ घर पहुँचा और उसने बताया कि मोहल्ले में किराये पर रह रहे कुछ युवक उस पर जबरन काम करने का दबाव बना रहे हैं. विरोध करने पर उन युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच और अभद्रता की.
जब गोविंद राम नेताम अपने बेटे के साथ मामले को सुलझाने और समझाने के लिए उन युवकों के ठिकाने पर पहुँचे, तो आरोपियों ने अचानक उग्र होकर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. हत्या की नीयत से लैस आरोपियों ने बाप-बेटे को घेरकर उन पर हमला बोल दिया. जिसमें मुख्य आरोपी बुधमन उरांव ने डंडे से गोविंद राम के सिर पर हमला किया. जिससे वे लहूलुहान हो गए.
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर झारखंड निवासी सभी आठ आरोपियों को हिरासत में लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुधमन उरांव (40 साल), अशोक उरांव (24 साल), कार्तिक उरांव (25 साल), प्रकाश गोप (19 साल), मनोज उरांव (19 साल), मंगलदीप उरांव (26 साल), अरुण करमाली (19 साल) और दीपक उरांव (19 साल) के रुप में हुई है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में कोतरारोड़ थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं उनका पूरा पुलिस दल शामिल रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t