जेल में रची साजिश, रिहा होते ही 13 चोरियां, जेवर गलाए, पैसों से परिवार को घुमाया केरल-गोवा, चार शातिर चोर गिरफ्तार
Conspiracy hatched in jail, committed 13 thefts as soon as released, melted jewelry, took family on a trip to Kerala-Goa with money, four clever thieves arrested
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कई मामलों में जेल में लंबे समय बंद 4 शातिर चोरों ने 13 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल की रात उमरादाह और झलमला क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटनाओं के बाद दो अलग-अलग टीम बनाकर करीब 200 से 300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. जिसमें दिख रहे संदिग्धों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई.
एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि गिरोह ने बालोद, देवरी, अर्जुंदा, गुंडरदेही सहित दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव में कुल 18 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 31 लाख रुपए के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं.
इसके अलावा चोरी की घटनाओं में उपयोग की गई दो बाइक, एक कार और 90 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं. आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे लोहे का रॉड, कटर और स्क्रू-ड्राइवर भी बरामद किए गए हैं.
जेल में ही उन्होंने चोरी की प्लानिंग की. एक साल पहले रिहा हुए. जिसके बाद एक-एक कर सूने मकान और दुकानों को निशाना बनाया. आरोपी चेहरे पर गमछा बांधकर पहले दिन रेकी करते फिर रात में ताला तोड़ते थे और चुराए जेवरात राजनांदगांव के सुनार भट्ठी में गला कर खपाते थे. लेकिन बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला में हुई चोरी के बाद चोरों को पकड़ लिया गया.
बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, गिरोह फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से घरों में पहुंचते थे और सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चेहरे को ढंकते थे। आरोपियों ने चोरी के पैसे से अपने परिवार वालों को केरल और गोवा घुमाने भी ले गए थे.
बालोद टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि गिरोह का सदस्य राजू मेश्राम चोरी के पैसों से अपने परिवार को केरल और गोवा घुमाने ले गया था. तलाश में केरल गए तब पता चला चोर गोवा चला गया है. इसके बाद पीछा करते हुए गोवा पहुंचे जहां कई ठिकानों में दबिश के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया.
पकड़े गए सभी चोर आदतन निगरानी बदमाश
राजनांदगांव के थाना चिखली के शांति नगर वार्ड-11 निवासी आरिफ खान उर्फ राजा खान (41)
दुर्ग जिले के भिलाई के नेवई बस्ती वार्ड-33 निवासी अनवर खान (54)
राजनांदगांव के बसंतपुर वैद्यनाथ कॉलोनी निवासी नथमल सोनी (51)
राजनांदगांव के थाना चिखली के शांति नगर निवासी राजू मेश्राम (24
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



