खमतराई और भनपुरी से आम लोगों को आतंकित कर रहे दो बदमाश शुभम पांडे और शंकर दीप गिरफ्तार, आरोपियों से चाकू बरामद

Two miscreants Shubham Pandey and Shankar Deep, who were terrorizing the common people of Khamtarai and Bhanpuri, were arrested, knives recovered from the accused

खमतराई और भनपुरी से आम लोगों को आतंकित कर रहे दो बदमाश शुभम पांडे और शंकर दीप गिरफ्तार, आरोपियों से चाकू बरामद

रायपुर : खमतराई और भनपुरी में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं. खमतराई पुलिस को खबर मिली कि खमतराई बाजार में आम लोगों को आतंकित कर रहा है. फौरन खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई बाजार में घेराबन्दी कर आरोपी शुभम पांडे पिता महेंद्र पांडे उम्र 24 साल निवासी इतवारी बाजार बिरगांव के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 425/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
इसी तरह आरोपी शंकर दीप पिता स्व मोहन दीप उम्र 25 साल निवासी आरव्हीएच कॉलोनी खमतराई द्वारा भनपुरी रेल्वे ट्रेक ओवर ब्रिज के पास आम लोगों को आतंकित करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 426/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
शुभम पांडे पिता महेंद्र पांडे उम्र 24 साल निवासी इतवारी बाजार बिरगांव
शंकर दीप पिता स्व.मोहन दीप उम्र 25 साल निवासी आरव्हीएच कॉलोनी खमतराई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB