थाना परिसर के सुरक्षा घेरे में भी बदमाशों से नहीं बच पाए पार्षद, चाकू से हमला, मचा हड़कंप, तीन आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Councillors could not escape from the miscreants even in the security ring of the police station premises, knife attack, commotion, three accused arrested, questions being raised on security system
महासमुंद : महासमुंद शहर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई. सिटी कोतवाली परिसर में ही पार्षद पर चाकू से हमला हो गया. चाकूबाजी की वारदात से पुलिक महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने फौरन चाकू मारने वाले तीन युवकों को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला कोतवाली थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो गुटों में हुए विवाद की रिपोर्ट लिखाने एक पक्ष कोतवाली आया था. इस दौरान दूसरे पक्ष के साथ पार्षद विजय साव भी वहां पहुंचे थे. तभी एक पक्ष ने थाना परिसर में ही वार्ड नंंबर 28 के पार्षद विजय साव पर चाकू से हमला कर दिया. पार्षद के कमर के नीचे चाकू मारने से वह घायल हो गया है.
घायल पार्षद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं कोतवाली पुलिस ने 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं
बता दे कि कुछ लोग वार्ड में हमेशा नशीले पदार्थों का धंधा करते हैं. जिसका पार्षद के समर्थक विरोध करते आए है. इसी से जुड़ी घटना में पार्षद के समर्थकों ने बीती रात कुछ लोगों को चौक में भीड़ लगने से मना किया. जिस पर विरोधी लोगों ने 2 लोगों से मारपीट किया. जिसका जुर्म दर्ज कराने पार्षद विजय साव सिटी कोतवाली गए थे. जहां परिसर के अंदर घुसते ही 10-15 लोगों की भीड़ इकट्ठी थी. इससे पहले कि पार्षद कुछ समझ पाते उन पर चाकू से हमला किया गया.
इस हमले के बारे में पार्षद साव ने कहा है कि भाजपा की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. एक जनप्रतिनिधि पर अगर कोतवाली परिसर में जानलेवा हमला हो सकता है तो आम आदमी कितना सुरक्षित ?है उन्होंने प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



