गौ तस्करी नाकाम, 56 गौ-वंशों की तस्करी कर बूचड़खाना लेकर जा रहे 5 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अंतरराज्यीय पशु तस्करी की आशंका
Cow smuggling foiled; police arrest five youths smuggling 56 cattle to a slaughterhouse; interstate cattle smuggling suspected.
दंतेवाड़ा : पुलिस ने 56 गौ-वंशों की तस्करी करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी तस्कर जंगल के रास्ते सभी गौ-वंशों को गीदम (दंतेवाड़ा जिला) से सुकमा के रास्ते तेलंगाना के मुलुगु के बूचड़खाना लेकर जा रहे थे. इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा पुलिस को गौ संरक्षक टीम की तरफ से जानकारी मिली कि कुछ लोग सफेद, काला रंग बिरंगे कृषक पशु बैलों को करीबदर, मरकाटोला, बेनूर, मालेवाही, बारसूर, नागूल, मड़से, पनेड़ा, गुमड़ा, बालूद, मटेनार, अरनपुर जंगल पहाड़ी से होते हुए किस्टाराम के जंगल की तरफ जा रहे हैं. यहां से वे इन गौ-वंशों को कटने के लिए तेलंगाना के मुलुगु लेकर जाएंगे.
इस खबर के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने एक टीम गठित की. जिसके बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे. जहां से 5 युवकों को पकड़ा गया. पूछताछ में इन्होंने अपना नाम महेश मुरामी (उम्र 20 साल), संतोष मुरामी (उम्र 19 साल ), मनकू मुरामी (उम्र 22 साल), राजू हेमला (उम्र 50 साल) और विजय कुमार नागेश (उम्र 36 साल) बताया.
ये सभी दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. इनके पास से 56 गौ-वंशों को बरामद किया गया. पुलिस ने जब इनसे पूछा तो इनके पास सभी मवेशियों को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था. वहीं इन्होंने पुलिस को बताया कि ये इन्हें बूचड़खाना लेकर जा रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



