वाहन चालकों से अवैध तरीके से पैसे की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल, नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ एक्शन

Demand for money illegally from drivers, viral on social media, action against Nagar Sainik Arvind Shukla and Naik Chaman Singh Thakur

वाहन चालकों से अवैध तरीके से पैसे की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल, नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ एक्शन

कबीरधाम : एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ जांच में यह आरोप सामने आया कि उन्होंने वाहन चालकों से अवैध तरीके से पैसे की मांग की और कर्तव्य में लापरवाही बरती.
नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने एक वाहन चालक से 3000 रुपये की अवैध मांग की और साथ ही शराब की व्यवस्था करने की धमकी दी. वहीं,नायक चमन सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल होकर नियमों का उल्लंघन किया. यह घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. जिससे मामले की गंभीरता सामने आई.
इस पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला सेनानी नगरसेना ने दोनों कर्मचारियों-नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर-को तत्काल प्रभाव से (काल आउट ड्यूटी) थाना ड्यूटी से हटा दिया. साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI