हाई अलर्ट के बावजूद राजधानी में चाकूबाजी, बहन से छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध, युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, इलाके में तनाव का महौल

Despite high alert, stabbings continue in the capital; brother protests molestation of sister; youth attacked with knife, critical; tension prevails in the area.

हाई अलर्ट के बावजूद राजधानी में चाकूबाजी, बहन से छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध, युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, इलाके में तनाव का महौल

रायपुर : राजधानी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां सुरक्षा व्यवस्था में शहर की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी. वहीं दूसरी तरफ बदमाशों ने बेखौफ होकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दे दिया. छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती के भाई पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक रौनक तांडी रात करीब 10 बजे अपनी बहन के साथ घर के पास ही किसी काम से निकला. इसी दौरान इलाके के बदमाश हर्ष सोनी, नवीन सोनी, रैंबो सैंदरे और ईशान दीप ने युवती से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की कोशिश की. रौनक ने इसका विरोध किया और बदमाशों को फटकार लगाई. विरोध से नाराज होकर आरोपियों ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज की. फिर अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया.
हमले में रौनक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी और घायल युवक को पास के अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है.
डॉक्टरों के मुताबिक युवक के हाथ, सीने और पीठ पर चाकू के कई निशान हैं. हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक टीम गठित की. शुरुआती जांच में सभी आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिल चुकी हैं. राजधानी में हाई अलर्ट के दौरान इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल का ज्यादातर हिस्सा व्यस्त था. जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया.
स्थानीय निवासियों ने कहा कि इलाके में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं और शाम के बाद आए दिन ऐसे युवकों का जमावड़ा देखने को मिलता है. कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हाई अलर्ट के बावजूद हुई यह वारदात एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t