देवभोग के बच्चों ने छू लिया आसमान! पहली बार 7 एनसीसी कैडेट्स ने भरी उड़ान, सीएम की मौजूदगी में मिला मौका, गरियाबंद में खुशी की लहर

Devbhog's children have touched the sky! Seven NCC cadets flew for the first time, the opportunity was given in the presence of the Chief Minister, and Gariaband was filled with joy.

देवभोग के बच्चों ने छू लिया आसमान! पहली बार 7 एनसीसी कैडेट्स ने भरी उड़ान, सीएम की मौजूदगी में मिला मौका, गरियाबंद में खुशी की लहर

गरियाबंद/देवभोग : स्वामी आत्मानंद स्कूल, देवभोग में संचालित 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट के 7 चयनित कैडेट्स को पहली बार आसमान में उड़ान भरने का सुनहरा मौका मिला. बाल दिवस के मौका पर राज्य सरकार की विशेष पहल के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आयोजित फ्लाइंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही. इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर व फाइटर पायलट विंग कमांडर विवेक कुमार साहू ने ग्रामीण क्षेत्र से चयनित एनसीसी कैडेट्स को माइक्रोलाइट विमान में उड़ान भराई.
एनसीसी ऑफिसर गणेश सोनी ने बताया कि देवभोग के जिन 7 कैडेट्स को उड़ान का मौका मिला. उनका नाम रौनक देवांगन, खुशाल साहू, प्रशांत ध्रुव, गौरव कश्यप, चांदनी शर्मा, हंसिका अवस्थी और वैष्णवी ठाकुर है. ये सभी कैडेट्स माइक्रोलाइट वायरस एस-डब्ल्यू 80 (Virus SW-80) विमान में बैठे और आसमान से फ्लाइंग की तकनीकी बारीकियों को समझा.
कैडेट्स को उड़ान के दौरान, टेक ऑफ और लैंडिंग, सर्किट पैटर्न, बेस लेग, डाउनविंड, क्रॉसविंड लेग, आरपीएम प्रबंधन जैसी अहम फ्लाइंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई.
ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों द्वारा हासिल की गई इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य गिरीश बेहरा ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर छात्रों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को नई दिशा देगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t