भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता और बेटे की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

Horrific road accident: Three members of the same family lost their lives; the village is plunged into mourning following the tragic deaths of the parents and their son after being struck by an unidentified vehicle.

भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता और बेटे की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में माता-पिता और उनका बेटा शामिल है. तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
सरडीह से सामरबार लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के तीनों सदस्य बाइक से सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे. वे बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे से गुजर रहे थे, इसी दौरान मैनी चौक के पास उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. टक्कर के कारण बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रप से हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के ग्राम सामरबहार के कोटवार नईहर साय उम्र 45 साल, उनकी पत्नी शांति बाई उम्र 40 साल और बेटे वृषानंद साय उम्र 18 साल की जान चली गई. हादसे की खबर सामने आने के बाद परिवार और परिचितों के बीच शोक का माहौल है.
हादसे के बाद वाहन चालक फरार
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद वाहन चालक का पता नहीं चल सका है. पुलिस अब हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. हादसे के बाद फरार चालक की तलाश और वाहन का पता लगाना पुलिस के लिए अहम है. इसके लिए घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के वजह का पता लगाने के साथ ही फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के बारे में डिटेल जानकारी सामने आ सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb