गरियाबंद के जंगल में पत्ते तोड़ने गए 55 वर्षीय ग्रामीण पर भालू का हमला, पेट और जांघ में गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में इलाज जारी, ग्रामीणों में चिंता का माहौल
A 55-year-old villager was attacked by a bear while out collecting leaves in the Gariaband forest; he sustained severe injuries to his abdomen and thigh and is currently undergoing treatment at the district hospital, causing concern among the villagers.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के ग्राम नहरगांव में जंगल से पत्ते तोड़ने गए 55 साल के ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया. हमले में ग्रामीण गिरधारी विश्वकर्मा के पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं. घायल को इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के नहरगांव निवासी गिरधारी विश्वकर्मा सरयापानी के जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे. इसी दौरान जंगल के कक्ष क्रमांक 582 में अचानक उनका सामना भालू से हो गया. ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही भालू ने उन पर हमला कर दिया. हमले में घायल होने के बाद गिरधारी ने एक ग्रामीण को फोन कर मदद मांगी. खबर मिलने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
जंगल जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा फिर चर्चा में
जंगल से पत्ते और अन्य वनोपज इकठ्ठा करना इलाके के कई ग्रामीणों की आजीविका और दिनचर्या का हिस्सा है. ऐसे में वन्यजीवों से सामना होने की घटनाएं ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं. जंगल जाने वाले लोगों को सतर्क रहने और संभावित खतरे की स्थिति में सावधानी बरतने की जरुरत है.
अस्पताल पहुंची वन विभाग की टीम
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची और घायल ग्रामीण को सहायता राशि प्रदान की. फिलहाल गिरधारी विश्वकर्मा का इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



