गाड़ी छोड़ नशे में नाचने लगा DJ नशेड़ी ड्राइवर, बच्चों ने लगा दिया गियर, 10 से ज्यादा बाराती घायल, मची अफरा-तफरी, हिरासत में चालक

Drunk driver left his car and started dancing to the DJ, kids put the gear on, more than 10 baraatis injured, chaos ensued, driver in custody

गाड़ी छोड़ नशे में नाचने लगा DJ नशेड़ी ड्राइवर, बच्चों ने लगा दिया गियर, 10 से ज्यादा बाराती घायल, मची अफरा-तफरी, हिरासत में चालक

बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिले के हीरमी गांव में बारात के दौरान एक हादसा हो गया. बारात में शामिल डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर नाचने लगा. वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया. जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई.
मिली जानकारी के मुताबिक हिरमी निवासी नंदू धीवर के घर में विवाह और संधियानो (बच्चे के जन्म का उत्सव) के संयुक्त आयोजन था. नंदू धीवर के बेटे का विवाह खरोरा की एक युवती से हुआ था. विवाह उत्सव में डीजे बज रहा था और उसी दौरान ड्राइवर जो परिवार का सदस्य था. गाड़ी छोड़कर नाचने लगा. वाहन में बैठे बच्चों की शरारत ने उसे चलने पर मजबूर कर दिया.
बताया जा रहा है कि डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में था. इस दौरान वाहन को असुरक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया. वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया. जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई. इस हादसे में करीब 10 से 12 लोग डीजे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को बलौदा-बाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस को शुरुआत में जानकारी नहीं दी गई. थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि ड्राइवर घटना के बाद अपने गांव मुड़पार लौट गया था. जिसे अब पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पुलिस ने डीजे वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB