बड़ी मां की शर्मनाक करतूत, दरिंदे के साथ बहन की बेटी का कराती रही दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी राहुल समेत महिला को किया गिरफ्तार

Elder mother's shameful act, she kept getting her sister's daughter raped by a brutal man, police arrested the woman along with the accused Rahul

बड़ी मां की शर्मनाक करतूत, दरिंदे के साथ बहन की बेटी का कराती रही दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी राहुल समेत महिला को किया गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गृह जिला जशपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपनी छोटी बहन की बेटी का युवक से दुष्कर्म करा रही थी. नाबालिग अपनी बड़ी मां के घर रहने गई तो उसने एक युवक से परिचय कराया और कह दिया कि इसी से शादी करनी है. इसके बाद युवक बार-बार घर आता और नाबालिग से जबरदस्ती सेक्स करता था. एक दिन वहां से निकलकर युवती अपनी मौसी के पास पहुंची और सारी बात बताई. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज किया और आरोपी युवक और पीड़िता की बड़ी मां गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल 2025 थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 साल की नाबालिग भतीजी 7 अप्रैल 25 को उसके घर आई थी. आने के बाद वह गुमसुम रहती थी. प्रार्थिया के द्वारा गुमसुम रहने की वजह पूछने पर उसकी नाबालिग भतीजी पीड़िता ने बताया कि राहुल उर्फ गौतम सिंह उम्र 27 साल के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है. प्रार्थिया के द्वारा  जब अपनी नाबालिग भतीजी पीड़िता से पूरी बात पूछने पर नाबालिग पीड़िता ने बताया कि तीन से चार महीने पहले उसकी बड़ी मां उम्र 50 साल ने एक राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था. जिससे नाबालिग पीड़िता का परिचय कराते हुए उसकी बड़ी मां ने कहा था कि राहुल एक अच्छा लड़का है. इसी से तुम्हारी शादी करना है.
नाबालिग पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार-बार फोन कर घर बुलाती थी. इसी दौरान 24 दिसंबर 2024 को रात करीब 11 बजे नाबालिग अपने कमरे में सोई हुई थी और उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी. अचानक आरोपी राहुल नाबालिग के कमरे में आया और उसके मना करने के बावजूद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के चिल्लाने पर भी बगल के कमरे में सो रही उसकी बड़ी मां नहीं आई.
सुबह नाबालिग पीड़िता के द्वारा घटना के बारे में अपनी बड़ी मां को बताने पर उसकी बड़ी मां ने आरोपी राहुल से तुम्हारी शादी कर देंगे. कहकर घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना कर दिया. इसके बाद से आरोपी राहुल बार बार नाबालिग पीड़िता के घर आता था और नाबालिग पीड़िता का जबरन दुष्कर्म करता था. इस काम में नाबालिग पीड़िता की बड़ी मां का भी आरोपी राहुल को पूरी तरह से समर्थन मिला हुआ था.
इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 64(2)(M),65(1) व 4,6,17 पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया, इस मामले की जांच के दौरान मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा  त्वरित कार्यवाही कर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह उम्र 27 साल और उसका समर्थन करने वाली पीड़िता की बड़ी मां को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने व उनके खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से दोनों न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
इस मामले की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक आशा तिर्की, सहायक उप निरीक्षक स्नेहलता सिंह, सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक रीना यादव, आरक्षक परदेसी राम, महिला प्रधान आरक्षक मुन्नी देवी, अरुणा की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB