फिंगेश्वर में करंट का तांडव ट्रांसफार्मर बनाने चढ़ा युवक बुरी तरह झुलसा, रायपुर रेफर, हालत नाजुक, इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल
Electric havoc in Fingeshwar, young man who climbed to make a transformer got badly burnt, referred to Raipur, condition critical, anger and panic prevail in the area
गरियाबंद : फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को विद्युत विभाग की लापरवाही एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई.निजी बिजली ठेका कंपनी में कार्यरत ग्राम सेंदर निवासी वेद प्रकाश साहू बंद पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने उस पर चढ़ा ही था कि अचानक लाइन चालू हो गई और वह भयंकर करंट की चपेट में आ गया. मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही मिनटों में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में चढ़े युवक को करंट लगते ही झटका लगा और वह वहीं चिपक गया. जब तक बिजली काटी जाती. उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस चुके थे. स्थानीय लोगों ने फौरन युवक को नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार दिलवाया. जिसके बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया.
आरोप है कि बिना सूचना दिए ही बिजली सप्लाई चालू कर दी गई. जबकि युवक ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था. पूरे हादसे को लेकर विद्युत विभाग की घोर लापरवाही उजागर हो रही है.
घटना के बाद इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित को उचित मुआवज़ा दिया जाए.
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को बिना सूचना के चालू कर देना सीधी लापरवाही है. सवाल उठता है कि जब कर्मचारी ऊपर चढ़ा था, तो क्या विद्युत विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी? या फिर यह किसी तकनीकी चूक का नतीजा है?
हादसे के कई घंटे बीतने के बाद भी न तो बिजली विभाग की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है और न ही संबंधित ठेका कंपनी की। स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर तो पहुंचे, पर जवाब देने से बचते नजर आए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



