मैरिज ब्यूरो की मैडम ने कस्टमर से करा दी अपने ही पति की शादी, 11 महीने बाद पति के साथ लाखों लेकर हो गई रफू चक्कर

The madam of the marriage bureau got her own husband married to a customer, after 11 months she ran away with her husband taking lakhs of rupees

मैरिज ब्यूरो की मैडम ने कस्टमर से करा दी अपने ही पति की शादी, 11 महीने बाद पति के साथ लाखों लेकर हो गई रफू चक्कर

बिलासपुर/सकरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सकरी इलाके में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने पति की शादी अपनी कस्टमर से करा दी. इसके 11 महीने बाद पति-पत्नी युवती से छह लाख लेकर भाग निकले. अब पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है. इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण क्षेत्र में रहने वाली दमयंती अपनी शादी के लिए योग्य वर की तलाश कर रही थी. तभी उसे पता चला कि सकरी क्षेत्र में रहने वाली चित्रा चौधरी मैरिज ब्यूरो चलाती है. उसने जुलाई 2024 में चित्रा से संपर्क किया. चित्रा ने उसका बायोडाटा लेकर करीब आधा दर्जन युवकों की फोटो दिखाई. लड़के पसंद नहीं आने पर दमयंती ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.
अपने ही पति की दिखाई तस्वीर
इसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी की तस्वीर उसे दिखाई. पहली बार में दमयंती ने उसे भी रिजेक्ट कर दिया. तब चित्रा ने अपने ही पति को योग्य वर बताकर दमयंती को प्रभावित करना शुरु कर दिया. उसकी बातों में आकर दमयंती शादी करने के लिए राजी हो गई. इसके बाद दोनों की शादी धार्मिक स्थल में ले जाकर कराई गई. शादी के बाद संजय दमयंती को लेकर हरियाणा के हिसार ले गया. वहां पर करीब 11 महीने दोनों साथ रहे. इसके बाद वह दमयंती को लेकर बिलासपुर आ गया. यहां वे विनोबा नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगे. इसी दौरान दमयंती ने विनोबा नगर में ब्यूटी पार्लर शुरु कर लिया.
इस बीच संजय ने अलग-अलग बहानों से उससे करीब छह लाख रुपये ले लिए. इसके बाद वह चित्रा को लेकर गायब हो गया. जब दमयंती ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि चित्रा और संजय ने लव मैरिज की है. उनका एक बेटा भी है. अब पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चित्रा और उसके पति की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB