एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने की नाकाम कोशिश, राजस्थान का ट्रक चालक केशरा राम गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन और मोबाइल किया जब्त

Failed attempt to steal money by breaking into an ATM; Keshara Ram, a truck driver from Rajasthan, has been arrested, and the police have seized his vehicle and mobile phone.

एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने की नाकाम कोशिश, राजस्थान का ट्रक चालक केशरा राम गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन और मोबाइल किया जब्त

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एटीएम मशीन तोड़कर रुपये चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. भिलाई के सेक्टर-4 बोरिया गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राजस्थान का रहने वाला ट्रक चालक है. जो माल लेकर भिलाई पहुंचा था. रुपये खत्म होने की वजह से उसने एटीएम मशीन तोड़कर नकदी निकालने की प्लान बनाई थी. हालांकि वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित ट्रक और एक मोबाइल फोन जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर 2026 की रात सेक्टर 4 बोरिया गेट स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी के मकसद से तोड़फोड़ की थी. आरोपी ने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे रुपये निकालने का प्रयास किया. लेकिन नकदी निकालने में कामयाब नहीं हो पाया. मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रार्थी सुबधा कुमार ने थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई.
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 22 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. भिलाई भट्ठी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस टीम ने आसपास के हालात और मिले सबूतों के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपना नाम केशरा राम, उम्र 28 साल निवासी जिला बाड़मेर, राजस्थान बताया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने एटीएम मशीन तोड़कर चोरी करने की कोशिश करना कबूल किया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक नम्बर RJ 47 GA 3435 में चूना पाउडर लेकर राजस्थान से भिलाई स्थित बीएसपी आया था. यहां माल खाली करने के बाद वह कंपनी के अगले आदेश का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसके पास मौजूद रुपये खत्म हो गए. आर्थिक परेशानी के चलते उसने बोरिया गेट स्थित एटीएम मशीन से रुपये चोरी करने की प्लान बनाई. आरोपी ने अपने ट्रक में रखे लोहे के रॉड और जैक रॉड का इस्तेमाल कर मशीन तोड़ने की कोशिश की. हालांकि काफी प्रयास के बावजूद वह मशीन से रुपये नहीं निकाल पाया.
आरोपी
केशरा राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम भुनिया लक्षीया कातला, पोस्ट भुनिया, थाना दनउ, जिला बाड़मेर, राजस्थान
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb