फर्जी वकील बनकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के नाम पर महिला से 5 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, नकली अधिवक्ता प्रभा साहू गिरफ्तार

Fake advocate Prabha Sahu arrested for cheating a woman of more than Rs 5 lakh in the name of correcting settlement errors by posing as a fake lawyer

फर्जी वकील बनकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के नाम पर महिला से 5 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, नकली अधिवक्ता प्रभा साहू गिरफ्तार

दुर्ग. फर्जी वकील बनकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के नाम पर महिला से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने आरोपी प्रभा साहू को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नेहरु नगर निवासी पीड़िता तृप्ती यादव ने सुपेला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता के नाम पर कातुलबोर्ड में आवासीय जमीन है. जिसमें बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराया जाना था. आरोपिया प्रभा साहू ने अपने आपको अधिवक्ता बताकर तुम्हारा काम आसानी से करवाने की बात कहकर झांसे में लिया और दो लाख रुपए नगद और ऑनलाइन 3 लाख 38 हजार रुपए ले लिया.
सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 319(2), 318(2), बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी प्रभा साहू को गोल्फ ग्रीन सेजबहार रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया. आरोपिया प्रभा साहू उम्र 31 साल धमतरी जिले की भखारा की निवासी है. जो रायपुर में किराए के मकान में रहती थी.
बताया जा रहा है कि महिला ने इस तरह कई लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया है. पुलिस ने अरोपिया के पास से एक वेगन आर कार, एक विवो कंपनी का मोबाइल और एक लाख 96 हजार रुपए के सोने-चांदी का बिल जब्त किया है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अजय शंकर अविनाशी, आर. सुर्यप्रताप सिंह, महिला आर. मधु सिंह, का अहम योगदान रहा.
नाम आरोपिया
प्रभा साहु पति राधेश्याम साहु उम्र 31 साल पता ग्राम डोमा, भखारा धमतरी वर्तमान निवास :- गोल्फ ग्रीन सेजबहार, ब्लाक 24 प्लाट 5 देवेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB