पारिवारिक विवाद ने ली महिला की जान, पति ने चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान पत्नी की मौत, आरोपी गोपी गिरफ्तार

Family dispute took the life of the woman, husband attacked her with a knife, wife died during treatment, accused Gopi arrested

पारिवारिक विवाद ने ली महिला की जान, पति ने चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान पत्नी की मौत, आरोपी गोपी गिरफ्तार

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले में छुरा थाना क्षेत्र के आवासपारा में आज दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी. जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. मृतका की पहचान बिशनी मार्कण्डेय उम्र 30 साल के रुप में हुई. जो पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक बिशनी की शादी 15 साल पहले गोपी मार्कण्डेय (निवासी सतनामीपारा) से हुई थी. पिछले दो साल से से दंपती के बीच लगातार घरेलू विवाद चल रहा था. जिसके चलते बिशनी अपने मायके में रहने लगी थी. बताया जा रहा है कि उनके बच्चे महासमुंद में पढ़ाई कर रहे हैं.
आरोपी युवक महासमुंद जिले का रहने वाला है। करीब डेढ़ साल पहले दोनों का सामाजिक रुप से तलाक हो चुका था. लेकिन इसके बावजूद गोपी, बिसनी को दोबारा अपने साथ रखना चाहता था. इस बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे. मृतका दो बच्चों की मां थी और बच्चों के साथ ही आवासपारा में रह रही थी.
आज दोपहर करीब 11 बजे से 12:30 बजे के बीच आरोपी गोपी मार्कण्डेय आवासपारा स्थित ससुराल पहुंचा और बिशनी पर अचानक चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में बिशनी को सीने, पेट, भुजा और पैर में गंभीर चोटें आईं, उसके बाद खुद पहुंच गया छुरा थाना और घटना की जानकारी दी. परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 
वही घटना की पता चलते ही छुरा पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस द्वारा हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक गोपी पहले भी महिला के घर आता-जाता था और उनके बीच कहा-सुनी होती रहती थी. सोमवार को हुई बहस के बाद आरोपी ने अचानक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही छुरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. जो सबूत इकठ्ठा करने में जुटी है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB