तू बेवफा क्यों हो गई?, 9 भागी तो 10वीं पत्नी को शक के आधार उतारा मौत के घाट, फिर जंगल में छिपाई लाश, आरोपी पति ढुला राम गिरफ्तार

Why did you become unfaithful? When the 9th wife ran away, he killed the 10th wife on the basis of suspicion, then hid the body in the forest, accused husband Dhula Ram arrested

तू बेवफा क्यों हो गई?, 9 भागी तो 10वीं पत्नी को शक के आधार उतारा मौत के घाट, फिर जंगल में छिपाई लाश, आरोपी पति ढुला राम गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने पूरे प्रदेश को सोचने पर मजबूर कर दिया है. चार दिन तक जंगल में बदबू फैलती रही. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि पेड़ों के बीच पत्तों के नीचे एक लाश छुपी है. कुछ लोग बदबू की वजह से नाले की तरफ पहुंचे. जो देखा वो रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन था. किसी ने सोचा भी नहीं था, कि ये एक मामूली झगड़ा या हादसा नहीं, बल्कि एक वहशियाना कत्ल की कहानी है. धीरे-धीरे राज खुला और जब सच्चाई सामने आई तो हर किसी की रूह कांप उठी. इस खौफनाक खेल का किरदार खुद उसका पति था.
हत्या के इस चौंकाने वाले मामले में एक व्यक्ति ने बेवफाई के शक में दिनदहाड़े अपनी पत्नी का पत्थर से कुचलकर जान से मार डाला. इसके बाद शव को जंगल में पत्तियों से छिपा दिया. वहीं 5 दिन बाद चरवाहों ने जंगल में सड़ी-गली लाश को देखा तब खुलासा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर में एक शख्स की 9 बीवी भाग गई. वहीं उसने अपनी 10वीं पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पत्नी अपने भतीजे की शादी से साड़ी चावल और एक बॉटल तेल चुराकर भाग रही थी. इसी से नाराज पति ने जंगल में पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद जंगल में पत्तियों से शव को छिपा दिया. हत्या के 5 दिन बाद चरवाहों ने जंगल में सड़ी-गली लाश दिखी.
शव मिलने के बाद मामले में खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं SP ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका, आरोपी की पत्नी थी, आरोपी के और भी पत्नी हैं. इसकी जानकारी पुलिस जांच में नहीं है. नौ और पत्नियों की बात भ्रामक है.
बताया जा रहा है कि सुलेसा निवासी ढुला राम उम्र 38 साल पहले 9 शादी कर चुका है. सभी पत्नियां उसे छोड़ कर जा चुकी है. मृतका के साथ उसकी दसवीं शादी थी. आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने बाद उसे खेत में ही छिपाने की कोशिश की थी.
आरोपी ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी पत्नी ने चावल, कपड़ा और खाने का तेल चोरी कर घर से जा रही थी. आरोपी पति को शक हुआ कि ये भी उसे छोड़कर भाग रही है. गुस्से में आकर उसने पत्नी को रास्ते में ही रोक लिया और उस पर पत्थर से हमला कर दिया. पत्थर से कई बार सर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बारे में किसी को पता न लगे. इसके लिए शव को पत्तियां के निचे ढक दिया.
तीन दिन बाद स्थानीय लोगों को अज्ञात शव के बारे में पता चला. तो इसकी खबर बगीचा पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी ढुला राम को गिरफ्तार किया. मामले की जांच जारी है
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति ने कहा कि उसे अब पछतावा हो रहा है. उसने कहा कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था और वह उसे छोड़कर भागने की तैयारी कर रही थी. जब उससे पूछा गया कि इसका पता उसे कब और कैसे चला. तो उसने बताया कि पत्नी तीन दिन से घर की चीजें लेकर बाहर जा रही थी. इसपर उसे शक हुआ कि वे भी उसे छोड़कर भागने की तैयारी कर रही है. पति ने कहा कि पत्नी एक बकरी चराने वाले के साथ भागने की तैयारी में थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB