शहर हुआ खून से लाल, आपसी पारिवारिक विवाद में भतीजे ने अपने सगे चाचा को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी भतीजा सुमीत गुप्ता गिरफ्तार
The city turned red with blood, in a family dispute, the nephew stabbed his uncle to death, the accused nephew Sumit Gupta has been arrested
बिलासपुर : बिलासपुर शहर में अपराध बेलगाम हो चुका है. पिछले 24 घंटे में शहर की शांति को दो घटनाओं ने तार-तार कर दिया है. एक दिल दहला देने वाली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई. तो दूसरी रविवार की रात नौ से दस बजे के बीच तेलीपारा इलाके में हुई. जहां एक युवक ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया.
तेलीपारा में करीब रात नौ से दस बजे आपसी रंजिश में सगे चाचा की हत्या बीती रात तेलीपारा में पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और यह घटना एक हिंसक रूप में बदल गई. युवक ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी. यह वारदात करीब रात नौ से दस बजे की है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुराने झगड़े की आग अभी तक बुझी नहीं थी. जो आखिरकार मौत तक पहुंच गई.
मिली जानकारी के अनुसार तेलीपारा नंदू गैरेज निवासी दिनेश हलवाई उम्र 37 साल और उसका भतीजा सुमीत गुप्ता उम्र 25 साल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी भतीजा सुमीत गुप्ता नशे की हालत में विवाद को बढ़ाने लगा और इसी बीच अपने पास रखे चाकू से अपने चाचा दिनेश हलवाई के पेट में मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जहां घायल को इलाज के लिए अस्पताल में लाया. लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई. वही वारदात के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी भतीजे सुमीत गुप्ता को हिरासत में ले लिया. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
प्रार्थी मुकेश गुप्ता मृतक दिनेश हलवाई के बड़े भाई हैं और ऑटो चलाते हैं. उन्होंनेबताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वे अपने घर में खाना खा रहे थे. उसी दौरान उनके छोटे भाई दिनेश और भतीजा सुमीत घर के बाहर खड़े ऑटो में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे. दोनों ने शराब पी रखी थी. कुछ देर बाद दिनेश और सुमीत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हो गया और वे गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर आ गए. मुकेश गुप्ता ने जब उन्हें गाली देने से मना किया. तो सुमीत ने अपने चाचा दिनेश से कहा कि आज उसके घर में उसकी बहन और जीजा आए हैं. इसलिए वह गाली-गलौज न करे.
इस पर दिनेश ने सुमीत को और ज्यादा गालियां दीं. गुस्से में आकर सुमीत ने दिनेश को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर के अंदर अपने कमरे से चाकू निकालकर दिनेश के पेट में वार कर दिया. चाकू लगने से दिनेश के पेट से खून बहने लगा और वह वहीं गिर गया. झगड़े की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए और उन्होंने सुमीत को रोकने की कोशिश की. इसके बाद परिजन दिनेश को ऑटो में डालकर जिला अस्पताल बिलासपुर ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बहरहाल बिलासपुर में कानून व्यवस्था अब नाम मात्र की चीज़ बनकर रह गई है. न तो दिन में पुलिस की मौजूदगी अपराध रोक पा रही है. और न ही रात में उसकी ‘पेट्रोलिंग’ से डर पैदा हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



