पॉलीथिन जब्ती करने पर बवाल, महिला पार्षद के देवर ने निगमकर्मी को दी गाली, आडियो रिकार्डिंग लेकर थाना पहुंचे स्वच्छता इंस्पेक्टर, FIR दर्ज

Uproar over polythene seizure: Female councilor's brother-in-law abused a municipal worker; sanitation inspector approached the police station with an audio recording, and an FIR was registered.

पॉलीथिन जब्ती करने पर बवाल, महिला पार्षद के देवर ने निगमकर्मी को दी गाली, आडियो रिकार्डिंग लेकर थाना पहुंचे स्वच्छता इंस्पेक्टर, FIR दर्ज

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर में नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है. प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) जब्त करने पहुंची टीम के साथ पार्षद के देवर ने मोबाइल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है
स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम के निरीक्षक पवन भैयालाल चौहान ने बताया कि नगर निगम की स्वच्छता टीम शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) के खिलाफ अभियान चला रही है. शुक्रवार को टीम सिरगिट्टी क्षेत्र में दुकानों की जांच करने पहुंची थी.
दोपहर करीब 12:50 बजे स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम यदुनंदन नगर, तिफरा स्थित अपना मार्ट के पास एक डेयरी दुकान की जांच के लिए पहुंची. जांच के दौरान दुकान से करीब 5 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) बरामद हुई. जिसके बाद नगर निगम की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई शुरु की.
पार्षद के भाई से कराई बात, गाली-गलौज और धमकी दी
जांच के दौरान दुकान पर स्वच्छता एसआई पवन चौहान की दुकानदार ने वार्ड क्रमांक-6 की पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर मुन्ना सिंह से फोन पर बात कराई. आरोप है कि बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह भड़क गए और जुर्माना नहीं देने की बात कहते हुए निगम कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की. साथ ही कार्रवाई करने पर धमकी भी दी.
ऑडियो रिकॉर्डिंग लेकर थाने पहुंचे निगमकर्मी
पॉलीथिन जांच अभियान के दौरान नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज के बाद निगमकर्मी ऑडियो रिकॉर्डिंग लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को रिकॉर्डिंग सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारियों पर लगाए वसूली के आरोप
वहीं, पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर मुन्ना सिंह ने नगर निगम की स्वच्छता टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि निगम कर्मचारी कार्रवाई के नाम पर दुकानदारों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं और अवैध वसूली करते हैं. उन्होंने दावा किया कि व्यापारी इसी वजह से विरोध करते हैं. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t