रायपुर के शराब भट्टी में बेस बॉल से मारपीट, पुराने विवाद में वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fight with baseball in Raipur's liquor distillery, crime was committed due to old dispute, police arrested 2 accused
रायपुर : रायपुर में एक युवक के साथ शराब भट्टी में बेसबॉल से मारपीट हो गई. आरोपियों ने पुराने विवाद में वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दीपक सिंह चौहान ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह फोकटपारा शास्त्री नगर रायपुर में रहता है और फोकटपारा स्थित एस.एस. हार्डवेयर की दुकान में रोजी मजदूरी का काम करता है. प्रार्थी 6 जुलाई 2025 के दोपहर 12:30 से 1 बजे के करीब फाफाडीह शराब भठ्ठी के पास गया था. जहां जनक बघेल और कुणाल दीप नामक व्यक्ति प्रार्थी से मिले और प्रार्थी का उनके साथ पुराना विवाद था. जिसकी वजह से दोनो ने प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करने के साथ-साथ मारपीट करने लगे. फिर अपने पास रखे बेस बॉल से प्रार्थी के शरीर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गए. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 118(1), 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म किया गया. इस मामले का 1 विडियों भी वायरल हुआ था.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे के भीतर वायरल विडियों में दिख रहे आरोपियों की निशानदेही कर उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल आरोपी जनक बघेल और कुणाल दीप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बेस बॉल जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया है.
इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनिल सिलवाल, रविकांत पाण्डेय, प्रमोद वर्ठी, आर. संतोष सिन्हा, आशीष पाण्डेय, आशीष राजपूत, राहुल गौतम, प्रशांत शुक्ला, राकेश पाण्डेय, हिमांशु राठौड़, राजकुमार देवांगन की अहम भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. कुणाल दीप पिता विनोद दीप उम्र 19 साल निवासी काली नगर वॉलटियर गेट फाफाडीह के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
02. जनक बघेल पिता मिठ्ठु बघेल उम्र 25 साल निवासी त्रिमूर्ती नगर उड़िया स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



