जादू-टोने के शक में बेरहमी से मां-बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बेटी पर जानलेवा हमला, परिवार के ही 3 आरोपी गिरफ्तार

Mother and son brutally hacked to death with an axe over suspicions of witchcraft; daughter subjected to a life-threatening attack; three family members arrested as accused.

जादू-टोने के शक में बेरहमी से मां-बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बेटी पर जानलेवा हमला, परिवार के ही 3 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में एक ही परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया गया. इस घटना में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर की मौत हो गई. जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने मामले में परिवार के ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है.
जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी केशर सोनकर को शक था कि उसके देवर सुखी की पत्नी कमला सोनकर जादू-टोना करती है. केशर का मानना था कि इसी वजह से उसके परिवार के सदस्य बीमार हो रहे हैं. इसी अंधविश्वास और शक के चलते आरोपियों ने कमला सोनकर और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला किया. मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं.
घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला
कमला सोनकर का परिवार चौथना गांव में रहता था और सब्जी बेचकर आजीविका चलाता था. शुक्रवार 9 अक्टूबर की रात आरोपी घर में घुस गए और कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला कर दि.। इसके बाद उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर उम्र 21 साल को भी निशाना बनाया गया. हमले में मां और बेटे की मौत हो गई. वहीं बेटी ममता सोनकर पर भी जानलेवा हमला किया गया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई.
वारदात के समय कमला सोनकर के पति सुखी घर से बाहर थे। घर में मिले मां-बेटे के शव, घायल पड़ी थी बेटी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घर के भीतर कमला सोनकर और उनके बेटे के शव मिले. जबकि ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी थी. पुलिस ने घायल ममता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया.
घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल
सबूत मिटाने के लिए कपड़े और कुल्हाड़ी का बेंट जलाने की कोशिश पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था. घटना के दौरान पहने गए कपड़े और हथियार के लकड़ी के बेंट को जलाने की कोशिश की गई थी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की कुल्हाड़ी और एक बाइक बरामद की है.
परिवार के तीन आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या के पीछे जादू-टोने का शक असल वजह सामने आया है. फिलहाल पुलिस बरामद हथियार और अन्य सबूतों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
आरोपी
हेमंत कुमार सोनकर उम्र 36 साल
सोनू सोनकर उम्र 34 साल
केशर सोनकर उम्र 55 साल
सभी निवासी ग्राम चौथना, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb