ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, प्रेमिका ने ही अपने पहले पति समेत 2 लोगों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, गर्लफ्रेंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Blind murder case exposed, girlfriend conspired to murder along with her first husband and two others, four accused including girlfriend arrested

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, प्रेमिका ने ही अपने पहले पति समेत 2 लोगों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, गर्लफ्रेंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले के बांकीमोंगरा में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश हो गया है. इस मामले में एक महिला और उसके पहले पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रेमिका महिला ने ही अपने पहले पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या के लिए 1 लाख देने का वादा किया था. लालच में आकर दो आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी. यह पूरा मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई शुक्रवार की शाम खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली थी. घटना की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की. मृतक की पहचान अश्वनी पाठक उर्फ पिंटू उम्र 40 साल दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी-जैलगांव निवासी के रुप में हुई. मृतक अश्वनी पाठक के गले, कंधे और पीठ पर जानलेवा वार किए गए थे. घटनास्थल से शराब की बोतल, मूंग दाल का पैकेट और एक बैग बरामद किया गया.
हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सीएसपी दर्री विमल पाठक (IPS) को तत्काल सभी जरुरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने इस ब्लाइंड मर्डर केस को जल्द सुलझाने के लिए विशेष जांच टीम गठित करने और तकनीकी और मानवीय खुफिया स्रोतों का ज्यादा उपयोग करने का आदेश दिया. पुलिस ने सिर्फ 36 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया. यह मामला महिला और उसके पहले पति ने महिला के खुद के प्रेमी की हत्या के लिए 1 लाख में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का था.

जांच के दौरान पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी एकलव्य कुमार उर्फ सिटू और अजय चौहान को हिरासत में लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का प्रेम संबंध अंजू पाठक से था. जो अपने पहले पति से अलग होकर सीएसईबी कॉलोनी में रह रही थी. अश्विनी आए दिन अंजू के साथ मारपीट करता था. जिससे वह मानसिक रुप से परेशान हो चुकी थी. इससे छुटकारा पाने के लिए अंजू ने एकलव्य को हत्या के लिए तैयार किया और अपने पूर्व पति रंजीत सिंह मेहरा को भी शामिल कर लिया. चारों ने मिलकर प्लान बनाई और एक लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया गया. एकलव्य और अजय ने अश्विनी को शराब पीने के बहाने बांकीमोंगरा सब स्टेशन के पास बुलाया. वहां नशे की हालत में चाकू से उसकी हत्या कर दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए.
आरोपियों ने अंजू पाठक द्वारा 1 लाख रुपये के लालच में हत्या कर दी. आरोपी सिट्टू को जांजगीर-चंपा के खरौद से और अजय चौहान को दर्री से गिरफ्तार किया गया. दोनों ने कबूल किया कि अंजू पाठक ने 1 लाख रुपये का लालच दिया था. जबकि रंजीत सिंह ने 4,300 रुपये एडवांस दिए थे. आरोपियों से चाकू और खून से सने कपड़े जब्त किए गए. सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी:
एकलव्य यादव उर्फ सिट्टू
अजय चौहान
अंजू पाठक (मृतक की प्रेमिका)
रंजीत सिंह मेहरा (अंजू का पूर्व पति
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB