रिश्तों को किया शर्मसार, 1.80 लाख रुपए में मां ने ही बेच दिया अपना बच्चा, पश्चिम बंगाल से 10 महीने का मासूम सकुशल बरामद, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Relationships disgraced: Mother sells her own child for ₹1.80 lakh; 10-month-old infant safely rescued from West Bengal; 5 accused, including the mother, arrested.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रुपये के लालच में एक मां पर अपने ही करीब 9 से 10 माह के बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा है। मामले में कुनकुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले में उसकी मां समेत दो पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
1.80 लाख रुपये में बच्चे की खरीद-फरोख्त का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त 2026 को कुनकुरी निवासी लक्ष्मी बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे शंकर चौहान को पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. शंकर चौहान, यशोदा यादव के साथ रहता था. यशोदा ने 18 दिसंबर 2025 को बच्चे को जन्म दिया था. आरोप है कि मार्च 2026 में बच्चे को बेच दिया गया.
इस शिकायत के आधार पर कुनकुरी थाने में अपराध क्रमांक 149/2026 दर्ज कर किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया.
मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें बच्चे की मां, दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की भूमिका और बच्चे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
किशोर न्याय अधिनियम और BNS के तहत मामला दर्ज
इस मामले में कुनकुरी थाना में जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है.
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मासूम को पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस की जांच से बच्चे की खरीद-फरोख्त के पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



