विजय रैली के दौरान पटाखा फोड़ने के कारण बारदाना गोदाम में लगी आग, नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी के समर्थकों में मचा हड़कंप
Fire broke out in a gunny bag warehouse due to bursting of firecrackers during the victory rally, creating panic among the supporters of newly elected Mayor Pooja Vidhani.
बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर में बारदाना गोडाउन में आग लगने की घटना सामने आई है. यह आग पटाखा फोड़ने के दौरान लगी. जब नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी की जीत के बाद स्टेज लगाकर स्वागत रैली चल रही थी. घटना तोरवा थाना क्षेत्र में हुई.
भाजपा की जीत के जश्न में स्वागत रैली का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पटाखों की चिंगारी से गोडाउन में रखा बारदाना जल उठा. आग तेजी से फैलने लगी. लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुएत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को खबर दी. स्थानीय लोगों ने किसी आग पर काबू पा लिया है और एक बड़ी घटना होने से टल गई. इस आगजनी की घटना के कारण छत मे रखा बारदाना जलकर खाक हो गया.
आसपास के लोगो ने बताया कि पटाखा फोड़ने के दौरान चिंगारी के कारण बोरे में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल, प्रशासन आग लगने की वजह की जांच कर रहा है. राहत की बात यह रही कि आग को समय रहते बुझा लिया गया. जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



