सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी, एक और आरोपी कपिल गिरफ्तार, 65 से ज्यादा बेरोजगारों को लगाया करोड़ों का चूना

Fraud of five crores in the name of getting a government job, another accused Kapil arrested, defrauded more than 65 unemployed people of crores

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी, एक और आरोपी कपिल गिरफ्तार, 65 से ज्यादा बेरोजगारों को लगाया करोड़ों का चूना

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है. पुलिस ने इसके पहले इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों ने मिलकर 65 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया था.
दरअसल 29 जनवरी 2025 को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि माह फरवरी 2021 को यह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी के घर आई थी। जहां बातचीत के दौरान इसके द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी और उसकी पत्नी के द्वारा बड़े अधिकारी से जान पहचान बताकर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया.
आरोपियों ने खुद को बड़े अधिकारियों से सेटिंग होना बताकर पीड़िता एवं गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी और अन्य से 25-25 लाख रूपये लिया. रुपये लेने के बाद नौकरी नहीं लगाकर धोखाधड़ी किया. पीड़ितों की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पहले ही आरोपियान देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा और सोमेश दुबे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई. जांच के दौरान आरोपियों द्वारा पूछताछ पर आरोपी कपिल देशलहरे और अन्य के साथ चैनल बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 65 बेरोजगारों से 5 करोड़ की ठगी करने की बात कबूल की. आरोपी सोमेश दुबे की पतासाजी के लिए मुखबीर लगाकर जांच की जा रही थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर मामले में आरोपी कपिल देशलहरे को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना कबूल कर कई बेरोजगारों से फुड इंस्पेक्टर और अन्य विभागों में नौकरी लगाने के लिये लगभग 30 लाख रूपये लेकर स्वप्निल दुबे को देना बताया. जिस पर आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की गई.
इस मामले में अब तक करीब 25 से ज्यादा पीड़ितों की पहचान किया जा चुका है. और आरोपियों के बैंक खातों के करीब 15 लाख रुपये होल्ड कराया गया है. इस मामले में दस्तावेज इकठ्ठा कर अन्य आरोपियों के शामिल होने के बैव में बारीकी से जांच किया जा रहा है.
गिरफ्तार आरोपी
01. कपिल देशलहरे पिता स्व सुन्दरलाल देशलहरे उम्र 45 साल स्थायी पता ग्राम मुजगहन, थाना गुरूर, जिला बालोद वर्तमान पता नई मंडी, मदरसा गली थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
02. देवेन्द्र कुमार जोशी पिता डॉ. बी.आर. जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर
03. श्रीमती झगीता जोशी पति देवेन्द्र कुमार जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर
04. स्वप्निल दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 44 साल पता गोकुल विहार, बोरियाखुर्द पानी टंकी के पास, सामने, थाना टिकरापारा रायपुर। स्थायी पता ग्राम टेकारी, थाना मुजगहन, रायपुर
05. नफीज आलम पिता रईस आलम उम्र 33 साल पता म.नं. 06, पुलिस चौकी मानिकपुरी के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा। वर्तमान पता अमन नगर मोवा पंडरी रायपुर
06. हलधर बेहरा पिता चक्रधर बेहरा उम्र 31 साल ग्राम बसायी पटेलपारा, म.नं. 157, थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़
07. सोमेश दुबे पिता स्व भरतलाल दुबे उम्र 44 साल पता ग्राम पोड़ थाना नयापारा, रायपुर। वर्तमान पता एकलब्य विद्यालय परिसर, थाना छुरा, गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI