पत्नी को पहले बेड पर लिटाया, साड़ी से बांधे हाथ-पैर, फिर गमछे से गला घोंटकर बेरहम पति ने ली जान, पुलिस ने आरोपी अर्जुन राम को किया गिरफ्तार
First made the wife lie on the bed tied her hands and feet with a saree then strangled her with a pot the cruel husband took his life police arrested the accused Arjun Ram
बालोद/पुरुर : बालोद जिले के पुरुर थाना इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक बेरहम पति ने अपने पत्नी के हाथ और पैर को बांधकर उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला चिटौद गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चिटौद गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए जुर्म दर्ज कराया. जहां उसने बताया कि अर्जुन राम मण्डावी उम्र 33 साल ने अपनी पत्नी अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग पर लेटाकर उसके हाथ-पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव ने यह खबर आग की तरह फेल गई थी.
पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर देखा तो अर्जुन की पत्नी कमरे में पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी. उसके हाथ व पैर साड़ी से बंधे हुए थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ से शुरु की.
उसने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था.जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. इसी तरह बीती रात 11 बजे पत्नी के चरित्र को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. इसके बाद गुस्से में आकर अर्जुन ने अपनी पत्नी का हाथ और पर पलंग में बांध दिया.और फिर अपने पास रखे गमछे से अपनी पत्नी का गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
इसके बाद घटना की खबर गांव के कोटवार ने पुरुर थाने में दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



