चमत्कारी सिक्कों के नाम पर ठगी, होटल, लॉज और ढाबा चेकिंग के दौरान मिले 5 गिरफ्तार, जादू-टोना का सामान और चाकू बरामद, मचा हड़कंप

Five people were arrested for allegedly cheating in the name of magical coins. They were found during hotel, lodge, and eatery checks. Magical items and knives were recovered, causing a stir.

चमत्कारी सिक्कों के नाम पर ठगी, होटल, लॉज और ढाबा चेकिंग के दौरान मिले 5 गिरफ्तार, जादू-टोना का सामान और  चाकू बरामद, मचा हड़कंप

दुर्ग : दुर्ग शहर के होटल, लॉज और ढाबों में पुलिस ने 29 अक्टूबर की रात ओडिशा से आए 5 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से जादू-टोना में उपयोग किए जाने वाले यंत्र, हनुमान छाप और लक्ष्मी छाप सिक्के, टोना-टोटका से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. वहीं एक आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया गया है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अक्टूबर की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में होटलों, लॉज और ढाबों की सघन जांच की गई. इसी दौरान पुलिस को होटल न्यू इंडिया मार्केट, दुर्ग में पांच संदिग्ध व्यक्ति ठहरे मिले. पूछताछ में सभी के ओडिशा के कोरापुट जिले के निवासी होने की जानकारी सामने आई.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह ओडिशा से छत्तीसगढ़ आकर भोली-भाली जनता को जादू-टोना और धनवृद्धि के झांसे में लेकर पैसे ऐंठने की योजना बना रहा था. इसके पहले ही पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह का मकसद लोगों को चमत्कारिक सिक्के और धार्मिक वस्तुएं दिखाकर ठगी करना था.
पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर इनके मोबाईल चेक किया गया. मोबाईल में जादू टोना से संबंधी छायाचित्र औत विडियों मिलने जिसमें हनुमान छाप सिक्का, लक्ष्मी छाप सिक्का, अन्य संदिग्ध छायाचित्र मिले. जो उड़िसा से आकर आम नागरिकों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने का काम करते थे.
पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से चाकू बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत भी मामला दर्ज किया है. दुर्ग पुलिस ने कहा कि ऐसे गिरोह बाहरी राज्यों से आकर धार्मिक और चमत्कारी दावे कर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं. इसलिए नागरिक एलर्ट रहें और किसी भी तरह के जादू-टोना या तांत्रिक चमत्कार के बहकावे में न आएं.
आरोपी
के. चंद्रशेखर, निवासी मेटेडारा गली सालूर पारवलीपुरम उड़िसा
अनंत पुजारी, निवासी टिकिरा स्ट्रीट कोरापुट उड़िसा
एम. सत्सा राव, निवासी कोरापुट उड़िसा
लक्ष्मी नारायण खिलो, निवासी कोरापुट उड़िसा
दैतारी माली, ग्राम सालपगुडा पोस्ट पाहाफुलवेडा जिला कोरापुट थाना कोरापुट उड़िसा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t