छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी में रेलवे स्टेशन के पास खुलेआम पकाया जा रहा गौमांस, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश

Following the incestuous act against a cow, beef is now being cooked openly near the railway station in the holy city of Dongargarh, Chhattisgarh. Two accused arrested red-handed.

छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी में रेलवे स्टेशन के पास खुलेआम पकाया जा रहा गौमांस, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में धर्म नगरी डोंगरगढ़ से कुछ ही दिन पहले एक युवक द्वारा गौ माता के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया था. अब खुलेआम गौ मांस पकाने का मामला सामने आया है.पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और यह बीते कुछ दिनों में ऐसी दूसरी घटना है, जिसने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग खुलेआम गौ मांस पका रहे थे. बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की. लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
यह घटना थाने से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर हुई. जिससे पुलिस की गश्त और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं. कई महीनों से डोंगरगढ़ में गौ मांस की अवैध गतिविधियां लगातार जारी हैं.
धर्म नगरी में गौ माता के नाम पर ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि पुलिस की गश्त कहां है और प्रशासन मौन क्यों है. पुलिस की कार्यप्रणाली और ढुलमुल रवैये पर भी सवाल उठ रहा है. इस घटना ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है. बल्कि सरकार के गौ रक्षा के दावों पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है. धर्म नगरी में गौ हत्या हो रही है और प्रशासन मौन क्यों है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t