गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, मवेशियों को बूचड़खाने ले जा रहे 9 अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 पिकअप बरामद
Major action against cow smuggling: Police arrested 9 interstate smugglers transporting cattle to slaughterhouses, 4 pickup trucks recovered.
खैरागढ़ . खैरागढ़ पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नौ अन्तरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से दस मवेशी, चार पिकअप वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त मशरुका की कीमत करीब तेरह लाख चौंतीस हजार रुपए बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात पुलिस को खबर मिली कि कुछ तस्कर छत्तीसगढ़ से मवेशियों को भरकर मध्यप्रदेश की तरफ कत्लखाने ले जा रहे हैं. खबर मिलते ही थाना खैरागढ़ की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बालाघाट रोड में देर रात नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरु की. कुछ ही देर में चार संदिग्ध पिकअप गाड़ियां पकड़ में आ गईं.
जब वाहनों की जांच की गई, तो उनके अंदर भैंसों को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. पुलिस ने जब चालकों से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे। तो कोई भी वैध कागजात पेश नहीं किए गए. इसके बाद सभी नौ लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में हेमराज उम्र 42 साल, नरेंद्र उम्र 26 साल, नोहर उम्र 45 साल, संतोष उम्र 35 साल और कृष्ण कुमार उम्र 26 साल मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले हैं, जबकि लकेश उम्र 23 साल, छबि उम्र 27 साल, सातेश उम्र 30 साल और सागर उम्र 21 साल छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के निवासी हैं.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है. पकड़े गए वाहनों को राजसात की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. वहीं तस्करों के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



