देवभोग पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध पशु परिवहन एवं क्रूरता करने वाले लोगों पर की गई कार्यवाही, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Strict action by Devbhog Police, action taken against people involved in illegal animal transportation and cruelty, police arrested 2 accused.

देवभोग पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध पशु परिवहन एवं क्रूरता करने वाले लोगों पर की गई कार्यवाही, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद/देवभोग : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अवैध पशु परिवहन और पशुओं पर क्रूरता करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. थाना देवभोग पुलिस ने लक्ष्मण और हरि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बूचड़खाने ले जा रहे कुल 19 कृषक पशु जप्त किया. जिनकी अनुमानित कीमत ₹1.90 लाख है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को 14 अक्टूबर को मुखबिर से खबर मिली कि दो व्यक्ति बैलों को मारते-पीटते बूचड़खाने की तरफ अवैध तरीके से ले जा रहे हैं. खबर पर थाना प्रभारी देवभोग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम डोहेल (BHN स्कूल के पास) घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
आरोपियों से जब वैध दस्तावेज, मेडिकल प्रमाणपत्र या परिवहन अनुमति पत्र मांगे गए, तो वे कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाए. पुलिस ने मौके पर ही सभी 19 पशुओं को गवाहों की मौजूदगी में जप्त कर लिया.
पशुओं के प्रति क्रूरता और अवैध परिवहन के इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है.
आरोपी
1️⃣ लक्ष्मण मेहरा पिता मोहन मेहरा उम्र 50 साल निवासी ग्राम मेदना घाटीगुड़ा, थाना दबगांव, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)
2️⃣ हरि मेहरा पिता सनाधर मेहरा उम्र 46 साल निवासी ग्राम मेदना घाटीगुड़ा, थाना दबगांव, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t