छत्तीसगढ़ में फूड पाइजनिंग का कहर, शादी समारोह का खाना खाते ही बिगड़ी 40 की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Food poisoning wreaks havoc in Chhattisgarh; 40 people fall ill after eating food at an event, causing panic.
बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां दूषित भोजन का सेवन करने से एक साथ 40 लोग बीमार पड़ गए हैं. सभी पीड़ितों को मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में खाना खाने के कुछ देर बाद ही ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. जिससे गांव में हड़कंप मच गया.
बीमारों की तादाद तेजी से बढ़ते देख फौरन इसकी खबर स्वास्थ्य विभाग को दी गई। मस्तूरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन तत्परता दिखाई और सभी पीड़ितों को मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
बीएमओ की सीधी निगरानी में डॉक्टरों की टीम युद्धस्तर पर बीमार ग्रामीणों का इलाज कर रही है. जिससे हालात फिलहाल कंट्रोल में बताए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि भोजन में किस तरह की अशुद्धि थी जिसके कारण इतनी बड़ी तादाद में लोग बीमार हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



