देवभोग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगली सूअर का अवैध कच्चा मांस और स्कूटी जब्त, मौके पर एक तस्कर परमानंद गिरफ्तार
Forest department takes major action in Devbhog, illegal raw wild boar meat and scooter seized, smuggler Parmanand arrested on the spot
गरियाबंद/देवभोग : वन विभाग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ पेड़-पौधों की नहीं. बल्कि कच्चे और पक्के दोनों तरह के मामलों पर कड़ी नजर रखता है. 13 नवम्बर की रात एक ऐसी तस्करी पकड़ी गई. जिसे सुनकर खुद जंगली सूअर भी हैरान हैं. “कच्चा मांस? कम से कम मसाला तो लगा लेते.. गुप्त खबर के आधार पर इंदागांव (देवभोग) वन परिक्षेत्र की टीम ने घेराबंदी कर जंगली सूअर का कच्चा मांस ले जा रहे एक तस्कर को दबोच लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 9:45 बजे मंडांगमुड़ा मार्ग पर की गई स्पेशल वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी जुपिटर R20 नंबर CG23 P 2804 में सवार खमासीह उर्फ परमानंद मांझी उम्र 34 साल को रोका गया. जांच में उसके कब्जे से 3.120 किलो अवैध जंगली सूअर का कच्चा मांस बरामद किया गया.
अवैध मांस और वाहन को मौके पर ही जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ
पी.ओ.आर. नम्बर 20962/05 (13.11.2025) के तहत वन अपराध दर्ज किया गया. 14 नवम्बर को आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवभोग के सामने पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्विनी दास मुरचूलिया ने कहा_“वन्यप्राणियों के अवैध शिकार और मांस तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति है. हमारी टीम पूरी सख्ती से निगरानी कर रही है. भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.”
इस कामयाब अभियान में वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी – अश्विनी दास मुरचूलिया, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गोहरापदर – फ़िरोज़ ख़ान, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग – श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, BFO – क्षेत्रमोहन, भूपेंद्र साहू, लम्बोदर सोरी, के.एल. नायक, सुरक्षा श्रमिक – शशिभूषण बीसी, रुद्रास नागेश
एवं अन्य वनकर्मी की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



