पूर्व महापौर पर गुंडागर्दी का आरोप, युवक से मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Former mayor accused of hooliganism, assault on youth, CCTV footage goes viral on social media, case filed against father and son, police investigating

पूर्व महापौर पर गुंडागर्दी का आरोप, युवक से मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता राजेश पांडेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उन पर और उनके बेटे राहुल पांडेय पर एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है. घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है.
रास्ता रोककर की मारपीट
मिली जानकारी के मुताबिक शिवम एन्कलेव निवासी अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सोसायटी की एक बैठक के बाद राजेश पांडेय और उनके बेटे ने उनका रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई. इस दौरान उसे धमकाया भी गया, जिससे वह भयभीत हो गया.
CCTV फुटेज वायरल
घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है. वीडियो में पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है, जिससे आरोपों को बल मिला है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है.
राजनीतिक हलकों में हलचल
घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है. विपक्षी दल इस मामले को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं.
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t