देर रात दर्दनाक हादसा, बाइक समेत कुएं में गिरा युवक, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव, परिजनों में शोक का माहौल
Tragic late-night accident: a young man fell into a well along with his motorcycle and died on the spot, causing a stir; the body was retrieved with the help of villagers, and the family is plunged into grief.
सूरजपुर : सूरजपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में देर रात बाइक सवार एक युवक अंधे कुएं में जा गिरा. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला. हादसे की खबर परिवार तक पहुंचने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.
बाइक समेत कुएं में गिरा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक युवक देर रात बाइक से जा रहा था. इसी दौरान वह सड़क किनारे स्थित अंधे कुएं में बाइक समेत जा गिरा. हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों की खबर पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी और खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से युवक के शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव निवासी युवक के रूप में हुई है.
मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



