आस्था के नाम पर नशा करने जबरन चंदा वसूली, इधर जबरिया चंदाखोरी के खिलाफ 23 सितंबर को बाजार रहेगा बंद शहर के नाराज व्यापारियों ने खोला मोर्चा

Forced collection of donations—often accompanied by substance abuse—is being carried out in the name of faith; meanwhile, the city's disgruntled traders have launched a protest against this coercive extortion, and the market will remain closed on September 23.

आस्था के नाम पर नशा करने जबरन चंदा वसूली, इधर जबरिया चंदाखोरी के खिलाफ 23 सितंबर को बाजार रहेगा बंद शहर के नाराज व्यापारियों ने खोला मोर्चा

जबरिया चंदाखोरी के खिलाफ 23 सितंबर को बाजार रहेगा बंद
बिलासपुर : बिलासपुर शहर में जबरिया चंदा वसूली को लेकर व्यापारियों का आक्रोश अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है. चंदा वसूली के नाम पर कथित दबाव, धमकी और मारपीट की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. 23 सितंबर को सुबह से दोपहर तक शहर के व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जबरिया चंदाखोरी का विरोध करेंगे. कैट के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप सिंह अरोरा ने इसकी घोषणा की.
बिलासपुर प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में चंदा वसूली के नाम पर दबाव बनाने वालों का कथित गिरोह सक्रिय हो गया है. व्यापारियों से उनकी इच्छा के खिलाफ चंदा मांगा जा रहा है. विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति तक बन रही .। हालात इस कदर बिगड़े कि कुछ व्यापारियों को चंदा वसूली करने वालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर तक दर्ज करानी पड़ी.
चंदा देना है तो स्वेच्छा से, दबाव में नहीं-:
व्यापारियों ने साफ किया कि सामाजिक, धार्मिक या अन्य आयोजनों के लिए स्वेच्छा से मदद करने पर किसी को आपत्ति नहीं है. लेकिन दुकान-दुकान पहुंचकर दबाव बनाकर चंदा वसूलना स्वीकार नहीं किया जाएगा. व्यापारियों का कहना है कि चंदा उनकी इच्छा और सामर्थ्य के मुताबिक होना चाहिए. न कि धमकी या दबाव के आधार पर.
कैट और चेंबर की स्थानीय इकाई ने जबरिया चंदा वसूली के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है. व्यापारियों का कहना है कि इस मामले से प्रशासन को भी अवगत कराया जाएगा. ताकि शहर में चंदाखोरी के नाम पर दबाव और विवाद की स्थिति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
बंद के जरिए देंगे एकजुटता का संदेश:-
23 सितंबर का बाजार बंद व्यापारियों की एकजुटता का संदेश होगा. संगठनों का कहना है कि लंबे समय से व्यापारी अलग-अलग स्तर पर इस समस्या का सामना कर रहे हैं. लेकिन अब सामूहिक रूप से आवाज उठाने का फैसला लिया गया है. व्यापारियों ने दो टूक कहा कि चंदा देंगे तो अपनी इच्छा से देंगे. जबरिया वसूली के आगे नहीं झुकेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

नशे के लिए आस्था के नाम पर चंदा वसूली
कोंडागांव : रायपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोंडागांव जिले में बेड़मा चौक पर कुछ युवकों के समूह द्वारा गणेश पूजा के नाम पर गुजरने वाले वाहन चालकों और सवारियों से जबरन चंदा वसूले जाने की खबर मिली है. चौक पर खड़े होकर युवक धनौरा आमाबेड़ा और कांकेर जाने वाले लोगों से जबरदस्ती चंदा ले रहे हैं. खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कहने वाले ये नशेड़ी युवक जबरन चंदा उगाही कर सनातन धर्म को बदनाम करते हुए लोगों के मन में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के नाम पर जबरन चंदा ले रहे हैं. कई स्थानीय व्यापारी इनकी हरकतों से एक हफ्ते से परेशान हैं. उनका कहना है कि ये नशेड़ी जागरूकता के नाम पर नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चंदा वसूली कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि वे त्वरित रूप से ऐसे लोगों पर कार्यवाही करें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?