ऑपरेशन साइबर शील्ड में मिली बड़ी कामयाबी, रायपुर में रेंज साइबर पुलिस ने बैंक के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Operation Cyber Shield achieved great success, Raipur Range Cyber Police arrested 4 bank officials and sent them behind bars
रायपुर : रेंज साइबर पुलिस ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 4 अधिकारियों गिरफ्तार किया है. ये लोग म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में बैंक के ड्यू डीलीजेन्स, केवाईसी नॉर्म्स का पालन नहीं करने, बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करने, बैंक से भी इनसेंटिव लेते रहे.
बता दें कि इस ऑपरेशन के तहत अब तक 72 फ्राड आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. आईजी अमरेश मिश्रा की निगरानी में 20 से ज्यादा टीमें बनाकर 50 से ज्यादा स्थानों पर रेड किया और म्यूल बैंक खाता धारक/ब्रोकर कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी सबूतों से से आरोपियों से कनेक्ट होने पर थाना सिविल लाइन धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन के 4 बैंक अधिकारियों गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार बैंक अधिकारी
1 शुभम सिंह ठाकुर 27 पता मठपारा दुधाधारी मंदिर रोड वार्ड न. 64 टिकरापारा
2 हिमांशु शर्मा 26 साल स्थाई पता - वार्ड क्रमांक 10 थाना आरंग
3 सुमित दीक्षित 28 पता शंकर नगर श्रीराम नगर फेस 2 म.न. ए 1 थाना खम्हारडीह रायपुर
4 अनुपम शुक्ला 23 पता -प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 02 पटेल पारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



