गरियाबंद पुलिस को तस्करी के मामले में मिली बड़ी कामयाबी, मेंटाडोर से 126 क्विंटल DAP खाद बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन समेत 8.78 लाख की संपत्ति जप्त

Gariaband Police achieve a major breakthrough in a smuggling case: 126 quintals of DAP fertilizer seized from a Matador truck, driver arrested, and assets worth ₹8.78 lakh—including the vehicle—confiscated.

गरियाबंद पुलिस को तस्करी के मामले में मिली बड़ी कामयाबी, मेंटाडोर से 126 क्विंटल DAP खाद बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन समेत 8.78 लाख की संपत्ति जप्त

गरियाबंद : किसानों के खेतों तक पहुंचने वाली DAP खाद इस बार शायद किसी और ही मंजिल की तरफ़ निकल पड़ी थी. लेकिन गरियाबंद पुलिस ने उसकी “रहस्यमयी यात्रा” पर समय रहते ब्रेक लगा दिया. देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम तेतलखुटी में पुलिस ने एक मेंटाडोर वाहन से 126 क्विंटल DAP खाद बरामद कर बड़ा खुलासा किया है.
मुखबिर से मिली खबर पर सक्रिय हुई पुलिस ने जब CG 07 CK 3719 नंबर के मेंटाडोर को रोका. तो उसमें DAP खाद की 280 बोरियां भरी मिलीं. हर बोरी में करीब 45 किलो खाद थी. कुल मिलाकर 12,600 किलो यानी 126 क्विंटल DAP वाहन में लदा था. बाजार मूल्य करीब 3.78 लाख रुपये आंका गया.
पुलिस ने ड्राइवर युधिष्ठिर दनता से पूछा कि आखिर इतनी बड़ी तादाद में खाद कहां से आई और कहां जा रही है. लेकिन कागजातों की फाइल शायद कहीं रास्ते में ही “खाद” हो गई थी. चालक कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने बिना टिकट चल रही इस “खाद एक्सप्रेस” को फौरन जब्त कर लिया.
पुलिस ने DAP खाद के साथ करीब 5 लाख रुपये कीमत का मेंटाडोर भी जब्त किया. इस तरह कुल 8.78 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस के कब्जे में आ गई है. अब कृषि विभाग और पुलिस यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह खाद आखिर किसानों के खेतों के लिए थी या कालाबाजारियों की तिजोरी भरने के लिए.
गरियाबंद पुलिस का कहना है कि किसानों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं खाद, बीज या अन्य कृषि सामग्री की कालाबाजारी की जानकारी मिले तो फौरन पुलिस को खबर दें. क्योंकि किसानों का हक बचाना सबकी जिम्मेदारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?