प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने खाया जहर, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

Girlfriend, angry with her boyfriend, consumed poison, died in the hospital during treatment, panic spread in the area, police is investigating the case

प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने खाया जहर, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने जहर खा लिया. प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई. खुदकुशी की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला लुण्ड्रा ब्लाॅक के ग्राम जरहाडीह का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लुण्ड्रा ब्लाक के ग्राम जरहाडीह में जहर खाने की जानकारी लगते ही परिजनों ने युवती सोनकलिया को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि, सोनकलिया का कुछ दिन पहले श्याम नाम के शख्स से विवाद हुआ था. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया. फिलहाल आगे की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t