आधी रात की दर्दनाक घटना से दहला गोहेकेला, पेड़ पर लटका मिला 35 वर्षीय पूर्व सरपंच पुत्र का शव, संदिग्ध मौत से गांव में शोक का माहौल
Gohekela was rocked by a tragic midnight incident, with the body of a 35-year-old former sarpanch's son found hanging from a tree. The suspicious death casts a pall of gloom over the village.
गरियाबंद/गोहेकेला : गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के ग्राम गोहेकेला पंचायत अंतर्गत बंदपारा में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे हुई दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. गोहेकेला निवासी उपेंद्र नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के पिता लुदू राम नायक ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच रह चुके हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवभोग ब्लॉक के ग्राम गोहेकेला पंचायत अंतर्गत बंदपारा के उपेंद्र नायक उम्र 35 साल का शव पेड़ पर लटका मिला, बताया जा रहा है कि उपेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. वह ग्राम पंचायत गोहेकेला के पूर्व सरपंच लुदुराम नायक का बेटा था,
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल देवभोग पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक उपेंद्र लंबे समय से आर्थिक तंगी, उधारी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि पहले भी उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की थी. उस दौरान जंगल क्षेत्र में तार के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया गया था. लेकिन तार टूट जाने से वे गंभीर हालत में जमीन पर पड़े मिले थे. बाद में दोस्तों ने खोजबीन कर उन्हें इलाजर के लिए पहुंचाया था. जिससे उनकी जान बच गई थी.
मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक बेटी 10वीं कक्षा, दूसरी 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है. जबकि बेटा तीसरी कक्षा का छात्र है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
.ग्राम पंचायत गोहकेला के सरपंच लिंगराज नागेश ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की संभावित बताई जा रही है. खबर मिलने के बाद वे मौके के पास पहुंचे हुए हैं. कटवार को भेजा गया है और परिवार के सदस्य थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने और पुलिस को अवगत कराने गए हुए हैं. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच करने पर ही आगे की जानकारी मिल सकती है. फिलहाल मौत के पीछे आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव को असल वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का वास्तविक खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



